आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसा है। आजमगढ़ पुलिस की जांच में लखनऊ में मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टी की जानकारी मिलने पर उसके कुर्की की कार्रवाई के लिए विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आजमगढ़ की पुलिस मौके पर रवाना कर दी गई है।
वही एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इंटर स्टेट गैंग 191 के लीडर मुख्तार अंसारी के ऊपर आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसकी विवेचना में जानकारी मिली की मुख्तार के द्वारा अपराध से लखनऊ में अजीत की गई करीब 3 करोड़ की संपत्ति जोकि 194 वर्ग मीटर में बनाई गई है। पुलिस के 14 एक गैंगस्टर एक्ट के तहत इस संपत्ति की कुर्की का आदेश प्राप्त करने के बाद टीम रवाना की गई है। आजमगढ़ में वर्ष 2013 में तरवा थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या में मुख्तार अंसारी समेत अन्य और पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में 2019 में इसी मामले में गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा है। मुख्तार अंसारी आजमगढ़ कोर्ट में कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हो चुका है।
