मऊ -"समर्थ नारी समर्थ भारत" संगठन मऊ ने गणेश उत्सव का त्योहार लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में धूम-धाम से मनाया l

 "समर्थ नारी समर्थ भारत" संगठन मऊ ने गणेश उत्सव का त्योहार लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में धूम-धाम से मनाया ,शुभारंभ गणेश प्रतिमा पर पूजन, अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में 2 प्रतियोगिताओं को भी कराया गया जिसमें फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं रंगोली कंपटीशन का आयोजन था l *समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की जिला संयोजिका श्रीमती विनीता पांडेय जी ने बताया कि- गणेश उत्सव का त्यौहार हम लोगों ने बच्चों के बीच में मनाने का निर्णय इसलिए किया कि- कोरोना कॉल ने विशेषकर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा,रहन- सहन पर अपना बहुत ही ज्यादा प्रभाव डाला है देखा गया कि बहुत से बच्चे स्ट्रेस में चले गए,बहुत से बच्चे चिड़चिडे़ हो गए,बहुत से बच्चे मोबाइल के आदी हो गए, उनमें थोड़ा परिवर्तन लाने के लिए कोशिश किया गया पहला प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस कंपटीशन था जिसमें बच्चों को देवी देवता के रोल में आना था तथा अपने रोल के महत्व के बारे में संक्षेप में बताना था जिसमें प्रथम स्थान दीपांशी द्वितीय स्थान आरती तृतीय स्थान जान्हवी एवं रोशनी ने प्राप्त किया सभी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से किया l दूसरा रंगोली कंपटीशन था जिसमें प्रथम स्थान आंचल गुप्ता, द्वितीय स्थान तमन्ना निषाद, एवं स्थान माया ने प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों ने बच्चियों ने बहुत सुंदर-सुंदर रंगोली बनाकर अपने कलाकृति को दिखाया दोनों कंपटीशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नई उर्जा नया जोश भरने का था बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया l प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट दिया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल पहना कर उत्साहवर्धन किया गया* कार्यक्रम का संचालन संगठन की महासचिव श्रीमती नूपुर अग्रवाल ने किया l कार्यक्रम को सुंदर रूप देने के लिए लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता केडिया ने अपना भरपूर सहयोग दिया l कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की सह संयोजिका श्रीमती पूनम पांडेय श्रीमती ज्योति सिंह श्रीमती वीणा गुप्ता एवं वरिष्ठ सलाहकार मीना अग्रवाल के साथ ही साथ विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा l