राष्ट्रीय संगठन के आह्वाहन पर बड़ौदा यू.पी. बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं इम्पलाइज यूनियन बड़ौदा यू.पी. बैंक, मऊ क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी आठ सूत्रीय माँगो को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के क्रम में धरना एवं प्रदर्शन किया गया । प्रायोजक बैंक मुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, प्रोन्नति नीति में बदलाव, 11वां वेतन समझौता पूर्ण रूप से लागू करना, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करना, अनुकंपा भर्ती, पेंशन, ग्रेच्युटी, covid-19 के शिकार स्टॉफ की प्रतिपूर्ति मुख्य मांगों हड़ताल का विषय रहा।भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री रणजीत कुमार को दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ने बताया कि भारत सरकार के सरकारी कर्मचारी विरोधी रवैये एवं आरआरबी में भारत सरकार की हिस्सेदारी बेचने के विरोध में ग्रामीण बैंक कर्मियों ने दिनांक 10 सितम्बर 2021 को दिल्ली में धरना प्रर्दशन किया एवं आज हड़ताल करने का निर्णय लिया गया । श्री बिपिन राय ने कहा कि सरकार ग्रामीण बैंकों के निजीकरण की तैयारी में , जो हम होने नहीं देंगे। हड़ताल के दौरान लगभग 72 शाखाऐं बन्द रही एवं कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान लगभग 50 करोड़ का लेन देन एवं क्लियरिंग प्रभावित रहा। इस दौरान शशिभूषण सिंह, शैलेष कुमार, कौशल किशोर, संतोष सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी, अमित राय, सुधीर पांडेय, अखिलेश नायक, सुमित भगत, दीपक मिश्रा, आलोक भाष्कर, मुकेश झा, आशुतोष राय, रोहित अग्रवाल, अनिरुद्ध यादव, दीपंकर पद्मेश, अमित सक्सेना, सौरभ मणि त्रिपाठी, उमेश यादव, मुख्य रूप से उपस्थित थें।
HomeUnlabelled
मऊ --8 सूत्री मांगों को लेकर बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारी ,एम्पलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान धरना व प्रदर्शन किया

