मऊ ।विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त अभियान अंतर्गत आज भी जनपद मऊ के नगर क्षेत्र में रोडवेज परिसर व मऊ जंक्शन के आस-पास राहगीरों,यात्रियों,रिक्शा व ऑटो चालकों को कोविड महामारी के प्रति जागरूक करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया।विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पाण्डेय,हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट अभिषेक मिश्र,विहिप जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय के संयुक्त अभियान में आज नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आम राहगीर, रिक्शा व ऑटो चालकों को आपस मे उचित दूरी बनाने की अपील करते हुए सेनेटाइजर,मास्क का वितरण किया गया।इस अभियान में विशेष रूप से पत्रकार रविन्द्र सैनी जी,मोहम्मद अशरफ,लोकेश अवधराज सिंह,रामसूरत राजभर,नवरत्न शर्मा आदि लोगो ने जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करते नजर आए।
HomeUnlabelled
मऊ-विहिप जिलाध्यक्ष व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ द्वारा रिक्शा, ऑटो चालकों को जागरूक कर किया गया मास्क वितरण।