कायस्थ समाज के घर-घर में विराजे भगवान चित्रगुप्त महाराज,घरों में हुई भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

मऊ में कायस्थ समाज के घर-घर में हुई भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना
Uploaded Image

कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त महाराज मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता एवं समृद्धि का संदेश दिया। घर-घर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।